पंजाब में दूरसंचार टावरों में बेतहाशा तोड़फोड़ से संपर्क सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं. इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ उसके कंज्यूमर हैं और रिलायंस जियो के 1,500 से ज्यादा मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है. आपको बता दें कि सूबे में जियो के करीब नौ हजार टेलीकॉम टावर हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2020 में जियो के दूरसंचार टावर संपत्ति का बड़ा हिस्सा कनाडा की ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी को बेच दिया था.