IND Vs ENG Women: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इतिहास रच दिया है. 75 रन की नाबाद पारी खेलने वाली मिताली राज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इतना ही नहीं मिताली राज ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए भारत को चार विकेट से जीत भी दिलाई. मिताली ने इंग्लैंड की ही चार्लोट एडवडर्स को पीछे छोड़ा जिनके नाम 10273 रन हैं. मिताली राज अब महिला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं.
बता दें कि 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली राज ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 साल पूरे किए. सचिन तेंदुलकर के अलावा 22 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली वो दूसरी खिलाड़ी हैं.