मिताली राज ने रचा इतिहास, बनीं 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला

Updated : Mar 12, 2021 13:26
|
Editorji News Desk

भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान और स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने फिर से इतिहास रच दिया है. मिताली 10,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में एने बॉश की गेंद पर चौका लगाते ही मिताली ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जून 1999 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाली मिताली ने 311वें इंटनरनेशनल मैच में ये कमाल किया.

मिताली ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 75 अर्धशतक और आठ शतक जड़े हैं. इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं.

मिलाती को उनसे आगे निकलने के लिए अब 299 रन की जरूरत है. ऐसा करके वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी मिताली को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. 

Mithali Rajcricket

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video