ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने कहा है कि अगर ICC गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन करती है तो उससे क्रिकेट बहुत बोरिंग हो जाएगा. अगर क्रिकेट की आलाकमान को ये करना ही है तो उसकी जगह विकल्प के तौर पर साइनिंग वैक्स लाना चाहिए. बता दें कि क्रिकेट में लार का इस्तेमाल गेंदबाज़ गेंद को चमकाने के लिए करते हैं ताकि बल्लेबाज़ को स्विंग से चकमा दिया जा सके. स्टार्क के मुताबिक इससे गेंद और बल्ले के बीच हेल्दी कॉम्पीटिशन देखने को मिलता है, जिससे रोमांच पैदा होता है. ICC ने कोरोना महामारी को लेकर मिले मेडिकल सलाह पर क्रिकेट में लार के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला लिया है.