30 दिन में 1 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुरू किया 'मिशन जून'

Updated : Jun 01, 2021 17:20
|
Editorji News Desk

यूपी में वैक्सीन की किल्लत को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. देश के इस सबसे बड़े राज्य में जून महीने में 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान का नाम 'मिशन जून' रखा गया है. खुद CM योगी आदित्यनाथ का दावा है कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए उनकी सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन है. इसके तहत राज्य भर में लगभग 6 हजार वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे. इसके अलावा 15 जून से पूरे प्रदेश में ड्राइवर, वेंडर और रिक्शा चालकों के लिए स्पेशल ड्राइव भी चलाया जाएगा.

अब तक वैक्सीनेशन की स्थिति
वैक्सीन लगी- 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार 104
दोनों खुराक मिली- 34 लाख 80 हजार 181
18+वालों को वैक्सीन- 34 लाख

इसके साथ ही ये भी जान लेते हैं कि प्रदेश के बड़े शहरों में वैक्सीनेशन की क्या स्थिति है.

शहर- वैक्सीन लगी
लखनऊ- 9.16 लाख
गौतमबुद्धनगर- 6.19 लाख
कानपुर नगर- 5.88 लाख
गाजियाबाद- 5.82 लाख
मेरठ- 5.77 लाख
प्रयागराज- 5.76 लाख
वाराणसी- 5.18 लाख
गोरखपुर- 5.15 लाख

Uttar PradeshVACCINATION DRIVECORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या