एक ताज़ा तस्वीर में मिर्जापुर 2 के कलाकार काफी ख़ुश नज़र आ रहे हैं. इसमें सीरीज़ के कई कलाकार शाम साथ बिताते नज़र आए. तस्वीर मिर्जापुर सीरीज़ के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की. इसमें गुड्डू पंडित यानि अली फज़ल, मुन्ना भईया यानि द्वियेंदु शर्मा, कालीन भईया यानि पंकज त्रिपाठी नज़र आ रहे हैं. ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, “ख़ुशनुमा रहा, मुद्दत बाद सबसे मिलना दोस्तों.”