देश में कोरोना से बिगड़े हालातों को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को JEE (Main)- मई 2021 सेशन को स्थगित कर दिया गया. यानी इसका मतलब है कि जेईई मेन अप्रैल परीक्षा के बाद अब जेईई मेन मई 2021 की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है. इस बाबत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस बह जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों को कहा है कि वो आगे के निर्देशों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें. आपको बता दें कि JEE (Main) से पहले NEET-PG परीक्षा भी चार महीने के लिए स्थगित की जा चुकी है.