Mimi Review: जानिए कैसी है कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म

Updated : Jul 27, 2021 09:28
|
Editorji News Desk

फिल्म 'मिमी' 30 जुलाई 2021 को रिलीज होनी थी मगर यह 26 जुलाई की सुबह ऑनलाइन लीक हो गई. इस कारण आनन-फानन में मेकर्स ने इसे 26 जुलाई की शाम ही ऑनलाइन रिलीज कर दिया. फिल्म सोरोगेसी के मुद्दे पर बनी है.

फिल्म का प्लॉट बहुत अच्छा है. स्क्रीप्ट की बात करें तो कहानी भी अच्छी लिखी गई है लेकिन मिमी यानी कृति सैनन (Kriti Sanon) का जो देहाती किरदार है वो उसमें फिट नहीं बैठ पाई, कृति के मुंह से देहाती भाषा कहीं से भी सुटेबल नहीं लग रही थी. लेकिन पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के कुछ कॉमिक सीन बेहद ही शानदार बने हैं, वहीं पूरी फिल्म एक पंकज की ही एक्टिंग बेहद शानदार रही जिसने फिल्म को बांधे रखा.

कृति और पंकज के अलावा फिल्म में मनोज पहवा, सुप्रिया पाठक और सई तम्हानकर सपोर्टिंग रोल में हैं और सभी ने अपने किरदारों को भरपूर जिया है. मिमी के रोल में कृति की एंट्री धमाकेदार है. उन पर फिल्माया गया 'परम सुंदरी' गाना पहले ही हिट हो चुका है. ऐक्टिंग की बात की जाए तो कोई कलाकार कम नहीं है मगर फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन बेहद बोरिंग है. फिल्म को हमारी तरफ से मिलते हैं 5 में से 2 स्टार्स

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon Birthday Spl: कृति सेनन ने 'Mimi' के रिलीज के साथ मनाया जन्मदिन

MimiPankaj TripathiKriti Sanon

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब