सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ साउथ गोवा के समुद्र तट पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करवाई गई है. साउथ गोवा के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ IPC की धारा 294 (अश्लीलता) के तहत और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है.
दरअसल, 4 नवंबर को अपने जन्मदिन के दिन सोमन ने सोशल मीडिया पर एक 'न्यूड तस्वीर' अपलोड की थी जिसमें उन्हें समुद्र तट पर दौड़ते हुए देखा जा सकता था. अभिनेता ने अपने खिलाफ हुई FIR पर कोई टिप्पणी नहीं दी है.
बता दें, इससे पहले पूनम पांडे को भी गोवा पुलिस ने समुद्र तट पर आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में अदालत ने पूनम और उनके पति को फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन का हवाला देते हुए रिहा कर दिया था