Microsoft ने AI सेक्टर में एंट्री लेने के मकसद एक बड़ा कदम उठाया है. माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (Microsoft Corporation) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पीच टेक्नोलॉजी कंपनी निऑन्स कम्युनिकेशंस (Nuance communications) को 19.7 अरब डॉलर की डील में खरीदेगी. बता दें, Nuance वही कंपनी है जिसने एप्पल इंक के असिस्टेंट Siri को लॉन्च करने में मदद की थी.
माइक्रोसॉफ्ट कोरपोरेशन ने बताया कि उसका मकसद हेल्थकेयर के लिए अपनी क्लाउड स्ट्रैटजी को बढ़ावा देना है. Nuance हेल्थकेयर डिलीवरी में AI लेयर को उपलब्ध कराती है. बकौल माइक्रोसॉफ्ट, AI टेक्नोलॉजी की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और हेल्थकेयर कंपनी की सबसे जरूरी ऐप्लीकेशन है. Nuance को साथ डील माइक्रोसॉफ्ट की दूसरी सबसे बड़ी डील होगी. पहले स्थान पर 2016 में हुआ LinkedIn का 26.2 अरब डॉलर का अधिग्रहण है.