दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स अब अमेरिका के सबसे बड़े किसान बन गए हैं. बिल गेट्स ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर खेती की जमीन खरीदी है. डेली मेल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब बिल गेट्स अमेरिका के 18 राज्यों में कुल 2 लाख 42 हजार एकड़ खेती की जमीन के मालिक हो गए हैं. खबर है कि बिल गेट्स इस जमीन पर स्मार्ट सिटी बनाएंगे. बिल ने खेती की जमीन के अलावे भी अच्छी खासी जमीन खरीद रखी है. इस प्रकार से उनकी 2,68,984 एकड़ जमीन पर मिलकियत हो गई है. बता दें इन जमीन से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.