दिल्ली में 10 मई तक लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने भी अपनी मेट्रो ट्रेनों का शेड्यूल बदल दिया है. आप भी जान लीजिए ये नया शेड्यूल-
दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल
सुबह और शाम सिर्फ 4-4 घंटे ही चलेगी मेट्रो
सुबह 7 से 11 और शाम 4 से रात 8 बजे तक ही चलेगी मेट्रो
15 से 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी
कुछ इंटरचेंज पर 30 मिनट तक का इंतजार करना होगा
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए चल रही है मेट्रो
मेट्रो की अपील- जो जरूरी सेवाओं से नहीं जुड़े हैं वो घर पर रहें
इनके अलावा दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए DMRC ने कुछ और भी नियम बनाए हैं. वो भी जान लीजिए
दिल्ली मेट्रो के जरूरी नियम
50 फीसद यात्री क्षमता के साथ चल रही हैं मेट्रो ट्रेन
मास्क ना लगाने पर 200 रुपये का फाइन देना होगा
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो भी 200 रुपये देने होंगे
मुंह और नाक ढकने के लिए गमछे या अन्य चीज का इस्तेमाल मान्य नहीं