Lionel Messi: मेसी ने तोड़ा पेले का 50 साल पुराना रिकॉर्ड, बोलिविया के खिलाफ लगाई जोरदार हैट्रिक

Updated : Sep 10, 2021 15:56
|
Editorji News Desk

Lionel Messi breaks Pele's Record: स्टार फुटबॉलर और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मेसी अब अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले साउठ अमेरिकन फुटबॉलर बन गए हैं. 

मेसी ने ये मुकाम हासिल किया बोलिविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में, इस मैच में मेसी ने गोल की हैट्रिक लगाई. मेसी के 3 गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने बोलिविया पर 3-0 से जीत दर्ज की.

अर्जेंटीना की तरफ से मेसी के गोल की संख्या 79 पहुंच गई है, जबकि पेले के 77 गोल हैं. पर अहम ये है कि मेसी ने जहां 153 मैच खेले हैं वहीं पेले ने सिर्फ 92 मैचों में ही 77 गोल दागे थे. आपको बता दें कि पेले ने अपना आखिरी मैच जुलाई 1971 में खेला था. 

देखें खबर: MS Dhoni को मेंटॉर बनाए जाने पर बढ़ा विवाद, BCCI में शिकायत दर्ज

FootballBoliviaBrazilPeleLionel messiArgentina

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video