Mehbooba Mufti PDP: महबूबा की मां को ED का नोटिस, कहा- ये डराने की कोशिश

Updated : Jul 07, 2021 07:23
|
Editorji News Desk

मंगलवार को ED की टीम ने PDP चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की मां गुलशन नजीर (Gulshan Nazeer) को एक समन जारी किया है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गुलशन को 14 जुलाई को श्रीनगर में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया. इस पर महबूबा ने हैरानी जताई है कि उनकी मां को नोटिस ऐसे दिन जारी किया गया, जब PDP ने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने ED के समन को अपने आधिकारिक Twitter हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘ED ने मेरी मां को अज्ञात आरोपों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए तलब किया है. राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश के तहत भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों तक को नहीं बख्श रही है. NIA और ED जैसी एजेंसियां अब बदला लेने का औजार बन गई हैं.’

Jammu & KashmirMehbooba MuftiPDPEDNIA

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'