कश्मीर की 25 साल की आयशा अज़ीज़ ना सिर्फ दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की प्रतीक भी, खासकर कश्मीर की महिलाओं के लिए. 25 साल की आयशा देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट हैं. साल 2011 में आयशा लाइसेंस मिलने के बाद पायलट बनी थीं, तब उनकी उम्र महज 15 साल थी. उन्होंने साल 2012 में रूस के सोकोल एयरबेस में MIG-29 जेट उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी, फिर 2016 में आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (BFC) से एविएशन में ग्रैजुएशन पूरा किया. अगले साल 2017 में उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस मिला. आयशा ने अपने सपनों की इस उड़ान को पाने में हर कदम साथ और सपोर्ट देने के लिए अपने माता-पिता और परिवार का आभार जताया है.