Canada के पीएम ट्रूडो ने किसान आंदोलन से निपटने के लिए बातचीत की कोशिश को सराहा: विदेश मंत्रालय

Updated : Feb 13, 2021 00:45
|
Editorji News Desk

कनाडा (Canada) के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने किसान आंदोलन से निपटने के लिए बातचीत का रास्ता चुनने की भारत सरकार की कोशिशों को सराहा है, विदेश मंत्रालय ने शु्क्रवार को ये बताया. मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कैनेडियाई पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बुधवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनों से निपटने के लिए बातचीत का रास्ता ही लोकतंत्र के लिहाज से उपयुक्त है. आपको बता दें कि दिसंबर में ही ट्रूडो ने किसान आंदोलनकारियों के साथ सुरक्षा बलों के रवैये पर चिंता जताई थी, ट्रूडो के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी. आपको बता दें कि पीएम मोदी और पीएम ट्रूडो के बीच बुधवार को कोरोना वायरस संकट समेत कई मुद्दों पर बात हुई थी. इस दौरान ट्रूडो ने कनाडा में भारतीय राजनयिक परिसरों और अधिकारियों को सुरक्षा देने पर कहा कि ये हमारी सरकार की जिम्मेदारी है. 

 

 
 

मोदीफोनCanadafarm lawsProtestorsJustin Trudeauकनाडाkisan andolanकिसान आंदोलनmodi

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?