भारत और चीन के बीच एलएसी पर चल रहे गतिरोध के बीच केंद्र ने संसद में जवाब दिया है. बुधवार को MEA की ओर से दिए गए जवाब के मुताबिक बीते साल अप्रैल - मई के बाद से एलएसी पर PLA सैनिकों की तैनाती बढ़ाई गई है और साथ ही मई महीने के बाद से एलएसी के पास वाले इलाकों में चीन की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश की गई. हालांकि सरकार ने बताया कि भारत सरकार की ओर से चीन को कड़ा जवाब भी दिया गया. विदेश मंत्रालय के बयान में 10 सितंबर 2020 को मॉस्को में हुई भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वांग यी के बीच हुई एक मुलाकात का भी जिक्र है, जिसमें दोनों देशों के बीच गतिरोध को लेकर पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी.दोनों देशों ने माना था कि सीमा पर हालात सामान्य नहीं हैं और इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.