एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह (Jai prakash singh) पर कथित चंदा वसूली करने को लेकर लोगों को सचेत किया है. रविवार को मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, बसपा आंदोलन की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सोच से भटकाव आदि के कारण पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश द्वारा इन दिनों 'बहन जी को सीएम बनाना है' के नाम पर लोगों से चंदा वसूला जा रहा है, जो घोर अनुचित है. उन्होंने ऐसे सभी लोगों से सावधान रहने की अपील की. वहीं बीएसपी चीफ के इस बयान पर जयप्रकाश ने भी प्रतिक्रिया दी है.
Monetisation Pipeline: अपनों के ही निशाने पर मोदी सरकार, कहा- मोनेटाइजेशन गहना बेच कर घर चलाने जैसा
उन्होंने कहा कि, बसपा एक मिशन है और बहन जी हमारी नेता हैं. उन्होंने चंदे को लेकर आपत्ति की है. हम किसी से अब कोई चंदा नहीं लेंगे. जयप्रकाश ने आगे कहा कि पार्टी प्रमुख को कुछ लोगों ने भ्रमित कर रखा है. बता दें कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जयप्रकाश को गैर जरूरी बयानबाजी के चलते 3 साल पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. करीब एक महीने पहले जयप्रकाश पर पार्टी अध्यक्ष (BSP Chief) की तस्वीर, पार्टी के झंडे और उनके नाम पर चंदे वसूली करने को लेकरबसपा के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज भी कराया है.