भारत की स्टार महिला मुक्केबाज़ मैरीकॉम टोक्यो ओलिंपिक के टिकट से बस एक कदम दूर रह गई हैं... जॉर्डन के अमान में शनिवार को खेले एशिया ओसियाना ओलिंपिक बॉक्सिंग क्वालिफायर के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैरीकॉम ने न्यूज़ीलैंड के बॉक्सर को चित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की...जहां अब उनका मुकाबला 9 मार्च को फिलीपिन्स के बॉक्सर से होगा... लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट रही भारतीय मुक्केबाज़ अगर क्वार्टर फाइनल को कूच कर सेमीफाइनल में जगह बनाती है तो इसी के साथ टोक्यो की रिंग में लड़ने क उनका टिकट भी पक्का हो जाएगा.