Maruti Suzuki के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO केनिची आयुकावा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, आयुकावा में कोरोना के लक्षण नहीं हैं लेकिन वह भारत में अकेले रहते हैं, इसलिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया. बता दें देशभर में कोरोना संक्रमण का रफ्तार बेहद तेजी से बढ़ रहा है और अस्पतालों में बेड, ICU और ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है.