कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार (Indian market) में मंदी का माहौल है, लेकिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने नया रिकॉर्ड बनाया है. गुरुवार को कपंनी ने बताया कि मार्च में उसकी कुल बिक्री 1 लाख 67 हजार 14 इकाई रही. कंपनी ने कोरोना वायरस (corona virus) महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच पिछले साल मार्च में 83,792 इकाइयों की बिक्री की थी. यानी बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 99 प्रतिशत बढ़ी है.
वहीं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota) ने मार्च, 2021 में कुल 15,001 इकाई की बिक्री की है. जबकि कंपनी ने मार्च, 2020 में 7023 इकाई की ही बिक्री की थी.
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai) ने गुरुवार को कहा कि उसने मार्च में कुल 64,621 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल बिक्री 32,279 इकाई थीं.