नासा (NASA) के मार्स पर्सिवरेंस रोवर (Mars Perseverance Rover) की टीम के सदस्यों को पहेलिया, क्रॉसवर्ड्स, पजल आदि बहुत पसंद हैं. मंगल ग्रह पर अपना रोवर उतारने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जिस पैराशूट का उपयोग किया था, उसमें एक सीक्रेट मैसेज था. इस मैसेज के बारे में NASA की मार्स टीम के सिर्फ 6 सदस्यों को ही पता था. ये मैसेज नारंगी और सफेद रंग की पट्टियों के जरिए बनाया गया था. अब इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस कोड को ब्रेक कर लिया है. सिस्टम इंजीनियर इयान क्लार्क ने पैराशूट के ऊपर नारंगी और सफेद रंग की पट्टियों को बाइनरी कोड कोड में बदला और लिखा 'Dare Mighty Things'। लेकिन लॉन्चिंग के कुछ ही घंटों के अंदर इस मिशन के प्रशंसकों ने इस बाइनरी कोड को तोड़ दिया. जिसके बाद इयान ने कहा अगली बार मैं थोड़ा ज्यादा क्रिएटिव होने की कोशिश करूंगा.