टेस्ट क्रिकेट में पहली बार खेला 12वां बल्लेबाज़

Updated : Aug 19, 2019 08:31
|
Editorji News Desk


ऑस्ट्रेलिया के इनफॉर्म बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ इंजरी की वजह से लॉर्ड्स टेस्ट के बीच से ही बाहर हो गए. ऐसे में ICC के नए नियम के मुताबिक, प्लेइंग XI में उनकी जगह ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन ने ली, जो टेस्ट इतिहास के पहले वैकल्पिक खिलाड़ी बने. मार्नस ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 59 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को स्मिथ की कमी खलने से महरुम रखा. ICC का नया नियम 1 अगस्त से प्रभावी हुआ है, जिसके मुताबिक कोई भी टीम इंजर्ड खिलाड़ी की जगह वैकल्पिक खिलाड़ी मैदान में उतार सकता है. ये खिलाड़ी पहले की तरह न सिर्फ फील्डिंग ही कर सकता है बल्कि अब पूरी तरीके से मैच में शिरकत कर सकता है. 

steve smithMarnus LabuschagneLords TestICC

Recommended For You