एक एलियन तो दूसरा इंसान, Maradona के बेटे ने पिता से की Messi की तुलना

Updated : Aug 08, 2020 10:46
|
Editorji News Desk

अर्जेन्टीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के बेटे ने अपने पिता से मेसी की तुलना की है. डिएगो जूनियर ने कहा कि आप एक एलियन की तुलना इंसान से नहीं कर सकते हैं. मेरे पिता गॉड ऑफ फुटबॉल थे जबकि मेसी इंसानों के बीच सबसे बेहतर फुटबॉल खेलने वाले. मेरे पिता के करीब कोई नहीं पहुंच सकता. माराडोना के बेटे ने मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी तुलना की और कहा कि अर्जेन्टेनियन स्टार के आस-पास भी पुर्तगाल का स्टार फुटबॉलर नहीं फटकता. ये पूछे जाने पर कि अपने पिता और मेसी के बाद वो किसका नाम लेंगे तो इस पर डिएगो जूनियर ने ब्राजीलियन रोनाल्डो का नाम लिया.

Diego Maradonaक्रिस्टियानो रोनाल्डोमेसीMessiडिएगो माराडोनाफुटबॉलरोनाल्डो

Recommended For You