12वीं की बोर्ड परीक्षा पर बोले मनीष सिसोदिया- हम परीक्षा के पक्ष में नहीं, पहले छात्रों को लगे वैक्सीन

Updated : May 23, 2021 19:07
|
Editorji News Desk

CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में रविवार को एक हाइलेवल बैठक हुई. बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने कहा कि परीक्षा होनी चाहिए. हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वो ऐसे वक्त में परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को वैक्सीन लगवाने की बात कही.

सिसोदिया ने कहा कि 12वीं कक्षा के 95 फीसदी छात्र साढ़े 17 साल से ज्यादा की उम्र के हैं, इसलिए केंद्र को विशेषज्ञों से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें कोविशील्ड (Covishield) या कोवैक्सीन (Covaxin) का टीका लगाया जा सकता है. इसके साथ ही सिसोदिया ने फाइजर (Pfizer) कंपनी से भी बात करने को कहा. जिसे अमेरिका में 12 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन देने की इजाजत है. सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को टीका लगाने से पहले बोर्ड की परीक्षाएं कराना बहुत बड़ी गलती साबित होगी. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है. 

CBSEBoard ExamsManish Sisodia

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या