सिसोदिया बोले- दिल्ली चुनाव में CAA नहीं पानी, बिजली, शिक्षा है मुद्दा

Updated : Jan 23, 2020 19:16
|
Editorji News Desk

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक टीवी शो में कहा है कि दिल्ली चुनाव में नागरिकता कानून कोई मुद्दा नहीं है. सिसोदिया ने कहा कि वो शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़े हैं. लेकिन दिल्ली का चुनाव साफ पानी, सस्ती बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है. कालिंदी कुंज का रास्ता खोले जाने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि वो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि वो शाहीन बाग के मुद्दे पर जरूर बात करेंगे लेकिन पहले शिक्षा की बात करेंगे. 

 

AAPशाहीन बागDelhi electionsShaheen BaghManish Sisodiaदिल्ली विधानसभा चुनावCAAमनीष सिसोदिया

Recommended For You