राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस(Coronavirus News) के कमजोर पड़ते ही केजरीवाल सरकार स्कूल और कॉलेज खोलने की तैयारी में हैं. इसे लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia Press Conference) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो दिल्ली में छात्रों, शिक्षकों और प्राध्यापकों से सवाल पूछेंगे और राय लेंगे. मनीष सिसोदिया ने एक ईमेल आईडी भी जारी किया है. ये ईमेल आईडी है Delhischools21@gmail.com. साथ ही सिसोदिया ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि क्या दिल्ली को अपने स्कूल और कॉलेज खोल देने चाहिए?
बता दें कि कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज खोले जाने का फैसला लिया जा चुका है. हालंकि सीएम केजरीवाल ने इस बारे में ये भी कहा था कि तीसरी वेव की आशंका के मद्देनज़र उनकी सरकार फिलहाल स्कूल खोले जाने के पक्ष में नहीं है. वहीं कुछ राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के नजरिए से पहले 10वीं और 12वीं के क्लास ही खोल दिए है. हालांकि वहां छात्रों में क्लास जाने को लेकर अब भी हिचक महसूस की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Delhi Rain: राजधानी में जम कर बरस रहे हैं बादल, जुलाई में बारिश का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा