इंडियन सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम (Maniratnam) की फिल्मों में काम करना हर बड़े स्टार का सपना होता है. साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक मणिरत्नम ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाईं.
मणिरत्नम का जन्म दो जून 1956 को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मदुरै में हुआ था और 2 जून को वो 64 साल के हो गए हैं. हिंदी तमिल और मलयालम फिल्मों के जरिये सामाजिक मुद्दों पर विचार करने वाले मणि पद्मश्री(Padma Shri) और कम से कम 6 नेशनल अवार्ड्स (National Awards) से नवाज़े जा चुके हैं.
मणि रत्नम की फिल्मों की कहानी जितनी दमदार होती हैं उतना ही दमदार होता है उनकी फिल्मों का म्यूज़िक. मणि के खाते में 'दिल से' 'रोज़ा' 'बॉम्बे', 'साथिया' और 'गुरु' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्में हैं.