मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपने दिवंगत पति राज कौशल (Raj Kaushal) को याद कर रही हैं. हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी को बदलकर ब्लैक करने के बाद अब पति के साथ 3 अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों बैठे हुए हैं और वाइन पीते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों काफी खुश लग रहे हैं.
तस्वीरों को मंदिरा ने दिल टूटने वाला इमोजी के साथ शेयर किया है. मंदिरा के इस पोस्ट पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक कमेंट्स के जरिए उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'मंदिरा आप बहादुर और मजबूत महिला हैं. मैं प्रार्थना करूंगी इस मुश्किल घड़ी से आप जल्द से जल्द खुद को उबार पाएं'. मंदिरा के इस पोस्ट को शेयर करने के एक घंटे में ही 69 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
बता दें कि 30 June को मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था.