मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल (Raj Kaushal) का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया. राज के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. बॉलीवुड के सेलेब्स ने उन्हें अपने अंदाज में अंतिम विदाई दी.
निर्माता ओनिर (Onir) ने ट्वीट कर लिखा- "वो बहुत जल्दी चले गए. हमने आज सुबह फिल्म निर्माता राज कौशल को खो दिया. उनकी आत्मी की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं."
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं यकीन नहीं कर सकता कि आप अब हमारे साथ नहीं हैं. मेरे लिए यह विश्वास कर पाना मुश्किल है. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.'
एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने ट्वीट कर कहा- 'हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से अपने प्रिय मित्र और एक शानदार इंसान राज कौशल को खोने से ज्यादा चौंकाने वाली और दुखद कोई खबर नहीं हो सकती. इस नुकसान से उबरने में निश्चित रूप से वक्त लगेगा."
अनुपम खेर (Anumap Kher) ने राज और मंदिरा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- "राज कौशल के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत अफसोस हुआ. वह एक दोस्त, एक फिल्म निर्माता और एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति थे. मेरे पास उनके साथ काम करने और कुछ साल पहले उनके साथ समय बिताने की कुछ बेहतरीन यादें हैं."
इसके अलावा टीवी एक्टर रोहित बोस रॉय (Rohit Bose Roy) ने ट्वीट किया, "यह अविश्वसनीय है. वह हमारे सबसे करीबियों में से एक था."
वहीं कई बॉलीवुड सितारे राज को अंतिम विदाई देने के लिए उनके यहां पहुंचे. अपने पति राज को अंतिम विदाई देते वक्त मंदिरा दोस्तों से मिल कर फूट फूट कर रोती हुई दिखीं. इस मुश्किल वक्त पर दोस्तों ने मंदिरा को ढांढस बंधाई.