एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने 30 जून को अपने पति राज कौशल( Raj Kaushal) को खो दिया. जिसके बाद दुखी मंदिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर DP को हटा कर ब्लैक मार्क लगा लिया है. उन्होंने बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
मंदिरा के पति राज एक पॉपुलर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे, जिनका निधन बुधवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह हो गया था. मौत से कुछ घंटों पहले तक राज पूरी तरह स्वस्थ थे, ऐसे में अचानक उनका दुनिया से रुख्सत हो जाना हर किसी के लिए बेहद दुखद है.