ये हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ... और ये है वो शख्स जिसने उन्हें थप्पड़ जड़ (Macron Slapped) दिया. कैमरे पर कैद हुई ये घटना उस वक्त हुई जब मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम इलाके में उनसे मिलने के लिए खड़े लोगों के पास गए थे. लोकल BFM Tv और RMC ने घटना का वीडियो भी ट्विटर पर डाला है. इसमें देखा जा सकता है कि हरे रंग की टीशर्ट पहना ये आदमी राष्ट्रपति मैक्रों को तब थप्पड़ मारता है जब वो उससे मिलने और हैंड शेक करने के लिए वहां आते हैं.
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इस मामले में हमलावर समेत दो लोगों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ हो रही है. अगले साल होने वाल राष्ट्रपति चुनाव से पहले मैक्रों दो महीने के देशव्यापी टूर पर हैं, और इसका ये दूसरा ही पड़ाव था.