ममता का आरोप- गृहमंत्री के आदेश पर बंगाल में हिंसा हुई, जनता के समर्थन से मैं जीतूंगी चुनाव

Updated : Apr 15, 2021 22:19
|
Editorji News Desk

बंगाल चुनाव के चौथे चरण के दौरान हुई कूचबिहार हिंसा के लिए बीजेपी और TMC एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. इसी बीच न्यूज़ चैनल ABP से बात करते हुए ममता ने कहा कि TMC पर हिंसा का आरोप गलत है और जो घटनाएं हो रही हैं वो अमित शाह के इशारे पर हो रही हैं. ममता ने दावा किया कि नंदीग्राम में लोगों को धमकाया गया है और ये क्रम अभी भी जारी है. ममता के मुताबिक सरकारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है और केन्द्रीय बलों को आदेश दिए जा रहे हैं कि वो TMC समर्थकों को गोली मारें. ममता ने कहा कि BJP के नेता कुछ भी बोल रहे हैं, लेकिन हम अगर कुछ कह रहे हैं तो उस पर विवाद और नोटिस आ जाता है. उन्होंने कहा कि वो बंगाल में BJP को घुसने नहीं देंगी. ममता बोलीं कि बंगाल की जनता मेरे साथ है, मेरी ताकत है और इसी आधार पर मैं जीतूंगी. उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल में महाराष्ट्र और गुजरात से आए हुए लोगों के चलते कोरोना फैला है. 

Cooch BeharAmit Shahmamta banarjeeBengal assembly polls

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'