पश्चिम बंगाल में CM ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 राज्य मंत्रियों सहित कुल 43 मंत्री आज राजभवन में शपथ लेंगे. इसमें 24 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं. ममता बनर्जी अपने पुराने वफादार नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी जगह दे सकती हैं. इसमें चौंकाने वाला नाम मदन मित्रा (Madan Mitra) का भी हो सकता है. वे पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. इसके अलावा सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मलिक, मोलोय घटक, अरूप बिस्वास, डॉ शशि पंजा और जावेद अहमद खान कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं. नए चेहरों में हुमायूं कबीर, मनोज तिवारी और सिउली साहा मंत्री बनाए जा सकते हैं. हुमायूं कबीर पूर्व IPS अधिकारी हैं तो मनोज तिवारी क्रिकेटर हैं.