Mamata और Abhishek का BJP पर तीखा हमला, कहा- दिल्ली की भाजपा सरकार हमारा मुकाबला नहीं कर सकती

Updated : Aug 28, 2021 23:36
|
Editorji News Desk

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) व उनके भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने शनिवार को एक साथ भाजपा (BJP) व केंद्र सरकार पर धावा बोला. ममता बनर्जी ने देश की छात्र शक्ति से आह्वान किया कि वह देश में नया राजनीतिक समीकरण बनें, वे देश का भविष्य हैं. वहीं अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम रक्त की अंतिम बूंद तक लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे.

टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता के लिए काम करना है. दिल्ली की भाजपा सरकार हमारा मुकाबला नहीं कर सकती. वो एजेंसियों का इस्तेमाल करती है. कुछ लोग हमें छोड़कर चले गए थे, लेकिन वे वापस लौट आए हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि उनका घर टीएमसी है. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी छात्रों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और सोशल मीडिया पर आवाज दबा रही है और मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल के छात्र आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व करें.

वहीं अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हर उस राज्य में जाएगी, जहां भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर लोगों के अधिकार छीन लिए हैं. हम रक्त की अंतिम बूंद तक उनके खिलाफ संघर्ष करेंगे.

BJPMamata Banerjeemamata attacks bjp

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'