मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4) में बतौर जज नजर आ रही हैं. वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका (Malaika Arora) का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा. ऐसे में शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में मलाइका शो के दूसरे जज अनुराग बसु के साथ 'धुनाची डांस (Dhunachi Dance)' करती नजर आ रही हैं. लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट और लाइक्स की बौछार कर रहे हैं.