महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से बुधवार को 'कोरोना मुक्त गांव' (Covid free village) प्रतियोगिता की घोषणा की. इसके तहत प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपये, दूसरे विजेता को 25 लाख और तीसरे विजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे. दरअसल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ गांवों की ओर से किए प्रयासों की हाल ही में प्रशंसा की और ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’ पहल की घोषणा की थी. इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राजस्व मंडल में कोविड-19 से निपटने के लिए अच्छे काम करने वाली तीन गांव पंचायतों (village panchayat) को इनाम दिए जाएंगे.
प्रतियोगिता जीतने वाले गांवों को प्रोत्साहन के तौर पर इनामी राशि जितनी ही अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल इन गांवों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा.