PayTm के रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, कंपनी नवंबर में लॉन्च करने वाली है IPO

Updated : Jun 07, 2021 10:29
|
Editorji News Desk

डिजिटल ट्रांजैक्शन कराने वाले ऐप 'पेटीएम'(PayTm) को वित्त वर्ष 2021 में बड़े घाटे का सामना करना पड़ा है. कंपनी के रेवेन्यू में 11 फीसदी की गिरावट आई है जो वित्त वर्ष 2020 में 3540.77 करोड़ रुपये था वो इस साल घटकर 3186.8 करोड़ तक पहुंच गया. इसके साथ ही कंपनी के नुकसान में भी भारी कटौती हुई है. पेटीएम के नुकसान में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है. पेटीएम के प्रवक्ता का कहना है कि देश में लगे लॉकडाउन के कारण व्यापार बंद रहे जिस कारण कंपनी के हिसाब किताब पर भी असर हुआ है.

बता दें इस साल के अंत तक पेटीएम(PayTm IPO news) अपना आईपीओ लॉन्च करने वाला है जिसके लिए वो पहले अगस्त महीने में प्री-आईपीओ फंडरेज़र की तैयारी भी करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीओ लॉन्च करने से पहले वित्त वर्ष 2021 की रिपोर्ट में हुए घाटे का प्रभाव कंपनी पर पड़ सकता है.

PaytmPaytm Payment BankrevenueIPO

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study