तेलंगाना के सूर्यापेट में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, 100 से ज्यादा दर्शक घायल

Updated : Mar 22, 2021 23:03
|
Editorji News Desk

तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट (Suryapet) जिले में सोमवार को एक राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता (Kabaddi) के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां लकड़ी से बनी एक गैलरी जिसपर दर्शकों की ज्यादा भीड़ बैठी थी, अचानक टूट कर गिर गई. इसके गिरते ही वहां अफरा तफरी मच गई. इस हादसे में 100 से ज्यादा दर्शक घायल हो गए हैं, सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत गंभीर है, बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदाराबाद भेजा गया है. बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त करीब 1500 लोग वहां मौजूद थे. 

शुरुआती जांच में पुलिस ने कमजोर लकड़ी और दूसरे मटेरियल से बने स्ट्रक्चर को हादसे की वजह बताया है, फिलहाल जांच जारी है. 

Kabaddi KabbadiTelangana

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या