ACB के नोटिस पर भड़कीं महबूबा, कहा- नेताओं को डराने की कोशिश हो रही है

Updated : Aug 04, 2019 20:43
|
Editorji News Desk

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए पर जारी सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, उन्होने केंद्र सरकार पर नेताओं को डराने का आरोप लगाया है, जम्मू कश्मीर बैंक में गैर कानूनी नियुक्तियों को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के नोटिस का जवाब देते हुए, महबूबा मुफ्ती ने  ट्वीट कर कहा कि एसीबी की नोटिस पर कोई हैरानी नहीं है, उन्होंने कहा कि मुख्यधारा के नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे हथकंडे काम नहीं आने वाले हैं।, बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने जम्मू कश्मीर बैंक में गैर कानूनी नियुक्तियों को लेकर मबहबूबा मुफ्ती से सफाई मांगी थी।

 

केंद्र सरकारACBएंटी करप्शन ब्यूरोजम्मूकश्मीरमहबूबामुफ्तीमोदीबैंकबीजेपीसरकार

Recommended For You