ताउते तूफान (Cyclone Tauktae) की वजह से महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर में 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराकर समुद्र किनारे फंस गया है. चिंता की बात ये भी है कि इस से लगातार तेल का रिसाव जारी है. रिसाव होने से समुद्री जीवों समेत इलाके के जीव जंतुओं पर भी खतरा मंडराने लगा है.
अलीबाग से निकला ये जहाज करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भीषण तूफान के चलते पत्थरों से टकराया और पालघर जिले के वडराई इलाके में जा फंसा. सामान लेकर जा रहे इस जहाज के कई टुकड़े समुद्र में बहते नजर आए.