कोरोना पर महाराष्ट्र से आई थोड़ी राहत देने वाली ख़बर, बीते 24 घंटे में 37236 नए केस सामने आए

Updated : May 10, 2021 23:09
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र में रविवार को 50 हजार से कम तो सोमवार को 40 हजार से कम आए संक्रमण के नए मामलों ने राहत की उम्मीद जगाई है. सोमवार शाम जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में 37,236 नए केस आए है, जबकि 549 लोगों ने दम तोड़ दिया तो 61,607 लोग कोरोना को हराने में कामयाब हुए. इसी के साथ अब राज्य में कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 51 लाख 38 हजार 973 पहुंच गई है. जबकि मरने वालों की संख्या 76 हजार 398 हो गई है.

वहीं राज्य की राजधानी मुंबई से भी कोरोना के नए मामलों को राहत देखने को मिली है, यहां पिछले 24 घंटे में 2 हजार से कम 1794 नए मामले सामने आए तो 74 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि 3,580 लोग रिकवर हुए. इसी के साथ मुंबई में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,78,269 और कुल एक्टिव केस की संख्या 45,534 पहुंच गई है.

Covid deathcovid casesmumbaiMaharahstra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या