Maharashtra Rain: राज्य भर में कम से कम 146 ट्रेनें प्रभावित, 48 को रद्द जबकि 33 को डायवर्ट करना पड़ा

Updated : Jul 22, 2021 20:17
|
Editorji News Desk

Maharashtra में जारी भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण रेल यातायात भी व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है. प्रदेश में चलने वाली 146 ट्रेनों (Train's) पर असर पड़ा है और इनमें से 48 ट्रेनों को रद्द जबकि 33 ट्रनों को डायवर्ट करना पड़ा है. राज्य में कई जगहों से पटरियों के बह जाने, उनमें गाद फंसने और पानी भरने का भी समाचार है. मौसम की इस मार के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यात्री प्लैटफॉर्म पर समय काटने को मजबूर हैं.

मंजर का अंदाजा इन तस्वीरों को देख कर लगाया जा सकता है. ये नासिक जिले का इगतपुरी इलाका है जहां मिट्टी का एक टीला दरक पटरियों पर आ गिरा और इस रूट पर आवाजाही बंद हो गई. स्थानीय प्रशासन की तरफ से मिट्टी हटाने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण खतरा अभी टाला नहीं है.

RainMaharashtratrain cancelled

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या