Maharashtra Landslide: औरंगाबाद में हाईवे पर भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां

Updated : Sep 01, 2021 00:32
|
Editorji News Desk

Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सोमवार से ही महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मंगलवार सुबह राज्य के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले में धुले-औरंगाबाद-सोलापुर राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हाईवे से सटा पहाड़ दरक गया. लैंडस्लाइड की वजह से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं. गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद होने से इलाके में भारी जाम लग गया, रूट डाइवर्ट करना पड़ा तब जाकर हालात पर कुछ काबू पाया जा सका.

इलाके में मूसलाधार बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं, बस्तियों और दुकानों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने मुंबई और इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 

 

 

LandsliderainfallAurangabadMaharashtra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या