महाराष्ट्र(Maharashtra) में मुंबई(Mumbai) के पास स्थित बदलापुर में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव(Industrial gas leak) से हड़कंप मच गया. एमआईडीसी इलाके के नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कम्पनी में रात 11 के करीब ये रिसाव हुआ. देखते ही देखते ये गैस 3 किमी से ज्यादा के इलाके में फैल गई. लोग बीमार होने लगे, और सांस लेने, उल्टी, आंख में जलन जैसी दिक्कत होने लगी. जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.
हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया गया कि गैस जहरीली नहीं है, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया. वहीं कुछ लोगो को एहतियातन नजदीकी अस्पतालो में भर्ती करवाया गया था, जिनको बाद में छुट्टी दे दी गई. इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.