महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन पीरियड को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार की तरफ से कहा गया कि पहले से जिन कार्यों को जारी रखा गया है, वे जारी रहेंगे और लॉकडाउन के संबंध में पहले के सभी आदेश आगामी 28 फरवरी तक के लिए प्रभाव में रहेंगे.
नए नियम इन्हें मिली छूट
- रात में 11 की जगह 1 बजे तक खुले रह सकेंगे रेस्टोरेंट
- रात में दुकानें अब 11 बजे रात तक खुली रह सकेंगी
- 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आने का निर्देश
राज्य में यह अभी रहेगा अनिवार्य
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना
- सामाजिक दूरी का पालन करना
- हाथों को लगातार साबुन से धोना