कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने राज्य में 15 दिन के कोरोना कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. इसके मद्देनज़र 15 दिनों के लिए न किसी फिल्म की शूटिंग होगी, न ही टीवी सीरियल्स की.
ऐसे में फिल्ममेकर्स और फिल्म एसोसिएशन को इंडस्ट्री को होने वाले करोड़ों के नुकसान का डर सता रहा है. इसलिए FWICE के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस बारे में बात करने का निर्णय लिया है.
बीएन तिवारी ने कहा, 'हम सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चिट्ठी लिखने वाले हैं कि वो टीवी सीरियल्स की शूटिंग जारी रखने दें. हम वादा करते हैं कि उन सभी गाइडलाइन्स का पालन करेंगे जो सरकार द्वारा पहले ही अनाउंस की जा चुकी हैं. यूनिट मेंबर्स पूरे वातावरण को ध्यान में रखकर काम करेंगे.'