Maharashtra: भाजपा नेता किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका, हिरासत में लिया

Updated : Sep 20, 2021 07:42
|
ANI

महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) को स्थानीय पुलिस ने हिरासत (Detained) में लिया है. पुलिस ने सतारा शहर में कराद रेलवे स्टेशन (Karad Railway Station) पर सोमैया को हिरासत में लिया . न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, किरीट सोमैया सोमवार को कोल्हापुर जाने वाले थे. कोल्हापुर के डीएम (DM of Kolhapur) ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनज़र जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई हुई है.

आदेश के मुताबिक, गणेश प्रतिमा के विसर्जन में व्यस्त रहने के चलते सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा. साथ ही जिले में 20 और 21 सितंबर को धारा 144 भी लागू की गई. इससे पहले रविवार को सोमैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुंबई में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है. सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि उन्हें मुंबई से बाहर जाने से रोकने का आदेश किसने दिया?

Kirit SomaiyaMaharashtra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या