महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी है. महाराष्ट्र में भी नागपुर में कोरोना से हालात सबसे खराब नजर आ रहे हैं. रविवार को यहां कोरोना वायरस के 2252 नए मामले सामने आए हैं. अकेले नागपुर में 7 से 14 मार्च के बीच 12,773 केसेज का पता चला यानी रोज औसतन 1,825 मामले सामने आए. ये आंकड़े कोरोना की पहली लहर के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इसे देखते हुए ही उद्धव सरकार ने यहां 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन लागू किया है. सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन यहां की सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला. लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोने की इजाजत दी है.