आप में से कई ने ट्रकों (Trucks) के पीछे लिखी शानदार और यूनीक शायरी (Shayari) को पढ़ा ही होगा. हम में से कई इसके मुरीद भी हैं. साहित्य से गहरे जुड़े लोग अक्सर इन शब्दों को शायरी नहीं मानते लेकिन इन शब्दों में एक अलग तरीके का रस भी छिपा होता है और संदेश भी. ऐसा ही एक प्रयास मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में किया जा रहा है जहां ट्रकों के पीछे लिखी जाने वाली इस नायाब शायरी के जरिए कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता फ़ैलाने का काम किया जा रहा है.
'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा, टीका लगवा ले... कोरोना हार जाएगा' ऐसी ही कई दूसरी तुकबंदियों को ट्रकों के पीछे छापा जा रहा है और जब ये ट्रक देश भर की सड़कों पर दौड़ेंगे तो इन संदेशों को पढ़ने वाले जरूर वैक्सीन को लेकर गंभीर रुख अपनाएंगे.